फरीदाबाद, मार्च 31 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। :सेक्टर-15ए की ट्रैफिक लाइट के पास मर्सिडीज कार की टक्कर से बाइक सवार 28 वर्षीय डिलिवरी ब्वॉय की मौत हो गई। बाइक सवार जोमैटो में डिलीवरी ब्वाय का काम करता था। सेंट्रल थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार कंपनी के नाम परपंजीकृत है। पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के जिंगनौरी गांव हाल भतौला गांव में किराए पर रहने वाले आनंद राज बिंद के रूप में हुई है। वह यहां अपने चचेरे भाई शिवम के साथ रह रहा था। परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए वह डिलीवरी ब्वॉय के तौर पर काम करता था। 29 मार्च की रात करीब 2:00 बजे ऑर्डर डिलीवर करने के लिए सेक्टर-15ए स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय की ट्रैफिक लाइट के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार में आई मर्सिडीज कार ...