इटावा औरैया, अगस्त 26 -- बकेवर। क्षेत्र के भरथना-बकेवर मार्ग पर कार और बाइक की भिड़ंत में घायल 36 वर्षीय बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान एक सप्ताह बाद सैफई में मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम नगला ठाकुरपुरा निवासी कौशल किशोर का 36 वर्षीय पुत्र पुष्पेन्द्र कुमार 18 अगस्त को बकेवर से भरथना की ओर जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक भरथना-बकेवर मार्ग स्थित इन्द्रौसी मोड़ के पास पहुंची, तभी भरथना की ओर से आ रही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पुष्पेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया था।मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...