कन्नौज, मार्च 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के नादेमऊ कस्बा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। नादेमऊ निवासी गिरीश खटीक ने बताया कि 20 मार्च की दोपहर करीब 1 बजे उनकी 12 वर्षीय पुत्री गुनगुन बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रही थी। जैसे ही वह नादेमऊ तिराहे के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह उछल कर सडक़ पर जा गिरी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायल किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा ले ...