रांची, जून 6 -- मांडर, प्रतिनिधि। मांडर-टांगरबसली रोड स्थित नारो मोड़ के पास शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे यात्रियों से भरा ऑटो पलट गया, जिसमें सात लोग घायल हो गए, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। जानकारी के अनुसार ऑटो में सवार लोग बेड़ो में मेहमानी कार्यक्रम में शामिल होकर बीजुपाड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक नियंत्रण खो बैठा और ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी 42 वर्षिय सलीमा बीबी, 55 वर्षिय रफीजुद्दीन शेख, हावड़ा निवासी 35 वर्षिय मरियम कुजूर, 45 वर्षिय सुषमा मुंडा, 30 वर्षिय कालू एक्का, बेड़ो पतराटोली निवासी 45 वर्षिय सुनील केरकेट्टा तथा ऑटो चालक जेवियर कुजूर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथ...