गुड़गांव, मार्च 23 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। झाड़सा चौक पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 44 वर्षीय ऑटो चालक की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक अज्ञात तेज रफ्तार कार ने पीछे से ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क पर ही पलट गया और चालक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने सेक्टर-40 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले नवल महतो दिल्ली के त्रिलोकपुरी में रहते थे और सवारी ऑटो चलाते थे। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब पांच बजे नवल आनंद विहार से सवारियां लेकर गुरुग्राम की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह झाड़सा चौक फ्लाईओवर सेक्टर-15 के पास पहुंचे, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से चलाते हुए ऑटो को टक्कर मार दी।हादसे के बाद ऑटो में ...