बलिया, अप्रैल 16 -- फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। कार की टक्कर से बुधवार को ई-रिक्शा पर सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये। दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया। कार और ई-रिक्शा को कब्जा में लेकर तहकीकात कर रही है।बलिया शहर के बेदुआं मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय संजय मांगलिक कार्यक्रमों में फ्लावर डेकोरेशन का कार्य करता था। वह मोहल्ला के ही 24 वर्षीय आशुतोष और 23 वर्षीय कुनाल के साथ ई-रिक्शा पर सवार होकर मांगलिक कार्यक्रम में काम करने आ रहा था। बताया जाता है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर इलाके के कपूरी गांव के पास सामने से आ रही कार से ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गयी। इस घटना में तीनों गंभीर रुप से घायल हो गये। आसपास के लोगों की सूचना पर प...