फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 21 -- फर्रुखाबाद। फतेहगढ़-फर्रुखाबाद के मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की रात तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में बालक की मौत हो गई जबकि चालक समेत चार लोग घायल हो गये। इसमें चालक की हालत गंभीर बनी हुयी है। घटना के बाद कार लेकर चालक भाग गया। पुलिस मामले में पड़ताल कर चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। शहर के नरायनदास साहबगंज चौराहा मोहल्ला निवासी अभिजीत तिवारी की पत्नी पूजा अपने तीन वर्षीय बेटे तेजांश और दादी रीता व चेतन के साथ आवास विकास के एक होटल में शादी समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार की शाम घर से गयी हुयी थी। शादी समारोह में शामिल होने के बाद पूजा अपने बेटे तेजांश, चेतन, दादी रीता के साथ ई रिक्शा में सवार होकर रात 12 बजे करीब घर वापस जा रही थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.