बदायूं, मई 28 -- उझानी। कादरचौक मार्ग पर फतेहपुर मोनी बाबा आश्रम के समीप तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया, जिससे उसमें सवार तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में इलाके के गांव मल्लामई निवासी सुनीता पत्नी महेंद्र पाल, शिवानी पुत्री राम सिंह और गांव की ही वंदना पुत्री ओमवीर घायल हो गईं। तीनों महिलाएं उझानी बाजार से खरीदारी कर ई-रिक्शा से वापस गांव लौट रही थीं। तभी रास्ते में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल सुनीता की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार सात घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...