पीलीभीत, मार्च 26 -- पूरनपुर। मैगलगंज हाइवे पर कार ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे दंपति सहित चार लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के परिजन के हंगामा करने पर पुलिस अस्पताल पहंुच गई। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में ई रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जनपद शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव नवादा ढाह के रहने वाले अनुज सिंह पुत्र महेंद्र सिंह पत्नी धनदेवी के साथ बुधवार को ई रिक्शा से पूरनपुर आ रहे थे। मैगलगंज हाइवे पर शेरपुर मकरंदपुर मोड़ के बाद ई रिक्शा में कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार अनुज सिंह, उनकी पत्नी धनदेवी और ई रिक्शा चालक पटटे सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह गंभ्सीर रुप से घायल हो गए। कार चालक हिमांशु पुत्र संदीप शुक्ला उनकी पत्नी भी घायल हो ग...