कार की टक्कर से अपना दल नेता समेत दो घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 23 -- कुंडा, संवाददाता। साथी संग घर जा रहे अपना दल नेता की बाइक में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इलाज कराने के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। मानिकपुर थानाक्षेत्र के हेमराज का पुरवा बड़गौं गांव निवासी 53 वर्षीय राम नरेश पटेल अपना दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जनरल सेक्रेटरी हैं। मंगलवार को दोपहर बाद वह 24 वर्षीय कुलदीप के साथ बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही वह कुंडा के कुछ दूर आगे पहुंचे, पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.