आजमगढ़, अप्रैल 20 -- बरदह, हिन्दुस्तन संवाद। क्षेत्र के सरायमोहन गांव के दुर्गा मंदिर के पास रविवार की रात कार की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई। दुर्घटना के समय वे बाजार से पैदल घर लौट रहे थे। सड़क पार करते समय कार ने टक्कर मार दी। बरदह थाना क्षेत्र के मिर्जा जगदीशपुर गांव निवासी 55 वर्षीय इंदल सरोज रविवार की शाम सात बजे सरायमोहन स्थित सर्विसिंग सेंटर में गए थे। रात करीब नौ बजे पैदल घर लौट रहे थे। सरायमोहन दुर्गा मंदिर के पास सड़क पार करते समय जौनपुर से आजमगढ़ की ओर जा रही कार टक्कर मारते हुए फरार हो गई। जिससे इंदल सरोज गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर खराब होने पर सड़क पार कर रहे युवक को कार ने रौंदा, मौत दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी बरदह ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी...