गंगापार, जून 28 -- बहरिया थाना क्षेत्र के धमौर गांव के समीप तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक अधिवक्ता घायल हो गया। कृष्ण कुमार सिंह निवासी गमरहटा थाना मऊआईमा शनिवार को करीब 11 बजे अपने मोटरसाइकिल से प्रयागराज कचहरी जा रहे थे, जैसे ही वह धमौर गांव के सामने ईदगाह के पास नहर के बगल पहुंचे ही थे तभी अचानक सामने से आ रही कार ने अचानक अधिवक्ता की बाइक में सामने से टक्कर मार कर फरार हो गया। अधिवक्ता बाइक लेकर गड्ढे में गिर गया और गंभीर चोट लग गयी। अधिवक्ता कृष्ण कुमार की तहरीर पर बहरिया पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...