बुलंदशहर, दिसम्बर 15 -- जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव रूठा के समीप बाइक और कार की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अमरगढ़ चौकी प्रभारी विशाल चौधरी ने बताया कि जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव जानी खुर्द निवासी कलुआ पुत्र टीकम गांव पूठा से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहा था। जब वह गांव रुठा के निकट पहुंचा तो सामने से आ रही कार की बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार कलुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। जहांगीराबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...