कार की टक्कर में बाइक सवार दो युवक जख्मी
धनबाद, जुलाई 1 -- पुटकी-भागा लिंक रोड पर प्रेम नगर से थोड़ा आगे मंगलवार की रात करीब 9 बजे एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। सूचना मिलते ही मौके पर पुटकी थाना के एएसआई श्रवण राम पहुंचे। वहीं परिजन भी मौके पर पहुंच कर दोनों घायलों को इलाज के लिए एसएनएमसीएच, धनबाद ले गए। घटना में छत्रुटांड़, महुदा निवासी राहुल महतो (32) एवं मनोज महतो (34) घायल हुए हैं। हादसे में राहुल के एक पैर में गंभीर चोट लगी है, जबकि मनोज का एक हाथ टूट गया है। मनोज ने बताया कि वे दोनों जामाडोबा की ओर से अपने घर छत्रुटांड़, महुदा लौट रहे थे। तभी पुटकी की ओर से तेज गति से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.