अंबेडकर नगर, मार्च 14 -- जहांगीरगंज, संवाददाता। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के महराजगंज मार्ग पर देर शाम को हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। युवकों की मौत डायल 112 वाहन की टक्कर से होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों और परिजनों ने मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्यामदेव के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। जाम हटाने के लिए पुलिस ने सख्ती बरतते हुए हल्का बल प्रयोग भी की। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के भदया गांव नितिन कनौजिया (23) पुत्र वीरेंद्र के घर पर उसका दोस्त मुकुल प्रजापति पुत्र राम निवासी जदीद देवारा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ शुक्रवार की शाम को लगभग सात बजे बाइक से आया और दोनों बाइक में पेट्रोल डलाने के लिए चले गए। रात्रि लगभग नौ बजे राजेसुल्तानपुर महराजगंज मार्ग पर सिरसिया ओझानगर के पास स्थ...