बदायूं, अप्रैल 13 -- बदायूं। कार की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान बरेली के निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजन शव बदायूं जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और मोर्चरी में रखवा कर पुलिस को सूचना दी। बाइक सवार की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।हादसा नौ अप्रैल को मूसाझाग थाना क्षेत्र के मनकापुर और कौर मझरा गांव के पास हुआ था। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के पलिया गुर्जर गांव निवासी रामू 26 वर्ष पुत्र प्रेमपाल अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मनकापुर और कौर मझरा गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रामू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए बरेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.