उन्नाव, फरवरी 27 -- बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के बारा मार्ग पर पैदल खेत जा रहे इंदेमऊ गांव के रहने वाले वैलेश सिंह पुत्र अवधेश को शुक्रवार दोपहर कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। राहगीरों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने उसे हैलट रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...