लखनऊ, अप्रैल 6 -- -घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से हुआ फरार, पुलिस ने कार को कब्जे में ली -राहगीरों ने घायल को निजी अस्पताल में कराया भर्ती,कार फुटपाथ पर बनी बाउंड्री वाल में घुसीलखनऊ,संवाददाता।पुरानी जेल रोड पर सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कैंट कार्यालय के पास सोमवार की सुबह शीशे पर काली फिल्म लगी तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार युवक सड़क पर घिसट गया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह ईको गार्डन की फुटपाथ पर बनी बाउंड्री वाल में घुस गई। घटना में बाउंड्री वाल क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। चश्मदीदों का कहना है कि कार किशोर चला रहा था और उसके अन्य साथी भी अंदर थे। कार छोड़कर सभी लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार कब्जे में ली है।आलमबाग इंस्पेक्टर राम बाबू सिंह ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.