लखनऊ, अप्रैल 27 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बीबीडी स्थित अनौरा फ्लाईओवर पर शादी से लौट रहे जीजा और साले की बाइक में कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क गिरे। इसके बाद लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों जीजा और साले को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि परिजन ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बाराबंकी स्थित दक्षिण टोला इलाके के श्रवण कुमार लोधी (38) और बाराबंकी स्थित ओबरी गांव निवासी उनका साला राजेश कुमार (33) प्राइवेट नौकरी करते थे। भाई राकेश ने बताया कि राजेश शनिवार देर शाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.