मुजफ्फर नगर, मई 4 -- मुजफ्फरनगर थाना सिविल लाइन पुलिस ने कार से स्टंट कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है। स्टंट का वायरल हुआ था।थाना प्रभारी सिविल लाइन महावीर सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार शाम सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में दो युवक सदर बाजार में गाड़ी की छत पर बैठकर खतरनाक स्टंट करते दिखाई दे रहे है। वह न केवल अपनी जान से खिलवाड़ कर रहे थे, बल्कि सड़क पर चल रहे आम लोगों की जान को भी खुलेआम खतरे में डाल रहे थे। वीडियो पर संज्ञान लेकर पुलिस ने दोनों युवकों की तलाश शुरू की। रविवार को पुलिस ने आरोपी ऋषभ निवासी भरतिया कालोनी थाना नई मंडी व अक्षय निवासी गांव हुसैनपुर बोपाडा थाना मंसूरपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बरामद कार को सीज कर दिया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा है कि सड़क को...