बांदा, मई 8 -- बांदा। कार की चाबी को लेकर मां से हुए विवाद पर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर वालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अतर्रा थाना क्षेत्र के भगवत नगर निवासी 25 वर्षीय अजय पुत्र बाबूलाल ने गुरुवार की दोपहर सल्फास की गोलियां घटक लिया। हालत बिगड़ने पर उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने बताया कि अजय कार चलाना नहीं जानता था। वह कार की चाबी मांग रहा था। मां ने कार की चाबी देने से इनकार कर दिया। इ...