कानपुर, अप्रैल 11 -- मंगलपुर,संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामपुर टप्पेवान गांव में शनिवार शाम को घर के बाहर सड़क के किनारे खेल रही दो वर्षीय मासूम बच्ची कार की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची की मौत से वहां कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।रामपुर टप्पेवान गांव के रहने वाले विक्रांत सिंह की दो साल की पुत्री सिद्धि शमा करीब पांच बजे अपने घर के बाहर सड़क किनारे बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी बीच वहां से निकल रही तेज रफ्तार कार ने बच्ची को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। उसकी मां सुधा देवी बेटी की मौत से बेहाल हो गई। जबकि बाबा रामवीर सिंह व बहनें रीना, जान्हवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छ...