कन्नौज, मई 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के सरायदायमगंज में घर के बाहर खेल रहे मासूम को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। वहीं हादसे के बाद मौके से भाग रही कार को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। क्षेत्र के सरायदायमगंज गांव निवासी अर्जुन का बेटा अरमान (4) अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसके जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सौ शैय्या अस्पताल ले गए। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। यहां उसका प्राथमिक उपचार चल रहा है। हादसे के बाद भाग रही कार को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने बताया कि अरमान घर के बाहर खेल रहा था। तभी ड्...