गिरडीह, जून 5 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार -सरिया मुख्य मार्ग पर परसन ओपी क्षेत्र के करमाटांड़ में बुधवार रात अज्ञात कार की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला बंदेटांड़ गांव की 55 वर्षीय महिला बिसनी देवी पति किशोर पासवान है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने मेन रोड जाम करने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर पहुंची परसन पुलिस व प्रबुद्ध लोगों ने मृतका के आश्रितों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने तथा सीसीटीवी फुटेज के सहारे उक्त कार का पता लगाकर कार्रवाई करने का भरोसा दिया, जिससे उग्र लोग शांत हुए। इसके बाद शव को थाना ले जाया गया। जानकारी के अनुसार मृतका करमाटांड़ से बंदेटांड़ अपने घर लौट रही थी। इसी क्रम में धनवार की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक स्विफ्ट कार ने उसे धक्का मार दिया और सरिया की तरफ भाग ...