प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 16 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर सोमवार शाम कार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। साथ मौजूद उसकी ननद और तीन साल का भांजा घायल हो गया। दोनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। रानीगंज के खशहालगढ़ मीरपुर निवासी अमृतलाल पटेल के घर इस बीच उसकी 25 वर्षीय बहन गुड्डन आई है। अमृतलाल की 35 वर्षीय पत्नी संगीता सोमवार शाम गुड्डन के साथ उसके तीन साल के बेटे वेद को नजर की झाड़फूंक कराने तांत्रिक के पास ले जा रही थी। दोनों वेद के साथ गांव के पास पैदल ही हाईवे पर जा रही थीं। रानीगंज से बादशाहपुर की ओर जा रही एक कार ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए और कार चालक तेजी से भाग निकला। ग्रामीण सभी को ट्रामा सेंटर ले आए। यहां संगीता को मृत घोषित कर दिया गया। गुड्डन और उसके बेटे का इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.