कोडरमा, मई 31 -- चंदवारा। चंदवारा थाना के उरवां मोड़ के पास एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक समेत दो बच्चे की घायल होने की सूचना है। घायलों को इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंदवारा थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें मिली है, मगर अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। घायल सभी लोग स्थानीय हीं बताये जाते हैं। यह भी पढ़ें- अलग-अलग सड़क हादसों में पांच घायल .

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...