घाटशिला, मार्च 20 -- बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सासन गामारिया चौक के समीप एनएच 49 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। भारत पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार मारुति बलेनो कार ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, कैमी कांठुलिया गांव निवासी चित्रा नायक अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर ओडिशा जा रही थीं। सासन गामारिया चौक स्थित भारत पेट्रोल पंप से तेल भरवाने के बाद जैसे ही वे सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी जामसोला की ओर से आ रही एक मारुति बलेनो कार संख्या जेएच 01 डी ई 0547 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क पर गिरकर बुरी तरह चोटिल हो गई।वहीं घटना की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा पुलिस ने तत्परता दिखाई। पुलिस कर्मियों ने बिना समय गंवाए एक निजी वाहन क...