कार की चपेट में आने से बाइक सवार पति की मौत, पतनी घायल
गिरडीह, अगस्त 15 -- बेंगाबाद। करमजोरा-साठीबाद मुख्य पथ पर गेनरो गांव के पास शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 63 वर्षीय कार्तिक साव की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी देवंती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, कार्तिक साव फेरी कर कपड़ा बेचते थे और गेनरो गांव के निवासी थे। शुक्रवार को वे अपनी पत्नी के साथ बाइक से बेटी के घर जा रहे थे। इसी दौरान गेनरो स्थित शिव मंदिर के पास होटल के सामने खड़ी एक कार को चालक बैक कर रहा था। इस बीच बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया। बताया जाता है कि देवघर के देवीपुर निवासी महादेव कोल्ह, बगोदर निवासी लीलो कोल्ह और जीतेंद्र कुमार महतो कार से लुप्पी-महुआटांड़ मजदूर से मिलकर वापस लौट रहे थे। होटल के पास कार खड़ी कर चालक मुर्गा खरीदने के बाद कार में बैठा था और उसे घुमाने के लिए बैक करने लगा। इसी क्रम मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.