बगहा, फरवरी 15 -- नरकटियागंज,निज प्रतिनिधि। नरकटियागंज -रामनगर मुख्य पथ में बिनवलिया गांव के समीप तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक बच्ची बुरी तरह जख्मी हो गई। घटना रविवार दोपहर की है।जख्मी बच्ची की पहचान सुबी खातून (5)के रूप में हुई है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कार चालक की बुरी तरह से पिटाई करते हुए कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।जख्मी कार चालक पुरानी बाजार निवासी सतीश कुमार बैठा है। परिजनों ने जख्मी बच्ची को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। हालांकि गंभीर स्थिति देखते हुए उसे जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि बच्ची नानी के दरवाजे पर खेल रही थी। इसी बीच बरवा गांव से नरकटियागंज आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी और चालक कार लेकर भागने लगा। उधर, ग्रामीणों से पुलिस ने चालक को ग्रामीणों से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.