नैनीताल, दिसम्बर 29 -- नैनीताल, संवाददाता। तल्लीताल क्षेत्र में सोमवार सुबह कार की चपेट में आने से पैदल चल रहे पर्यटक का चार वर्षीय बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित राहगीरों ने कार चालक के साथ मारपीट कर दी। जानकारी के अनुसार अलीगढ़ से नैनीताल घूमने आए पर्यटक सोमवार सुबह तल्लीताल क्षेत्र में टहल रहे थे। इस सी दौरान अचानक बच्चे का हाथ माता-पिता के हाथ से छूट गया और वह सड़क की ओर दौड़ पड़ा। इसी समय वहां से गुजर रही एक कार से उसकी टक्कर हो गई, जिससे बच्चा सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आक्रोशित राहगीरों ने कार चला रहे पर्यटक के साथ मारपीट कर दी। बीडी पांडे अस्पताल के डॉक्टर अनिरुद्ध गंगोला ने बताया कि अलीगढ़ निवासी चार वर्षीय शिवांश के पैर में चोट आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...