कार की चपेट में आने से नर्सिंग छात्र की मौत
मुजफ्फरपुर, जून 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के बनारस बैंक चौक के पास रविवार देर रात कार की टक्कर से एसकेएमसीएच के बीएससी नर्सिंग के छात्र की मौत हो गई। उसकी पहचान बेनीबाद थाना क्षेत्र के जगनिया गांव निवासी अरुण राय के पुत्र सचिन कुमार (22) के रूप में हुई है। हादसे के बाद कार सवार वाहन छोड़कर फरार हो गया।उसके पिता अरुण राय ने बताया कि उनका डेरा बनारस बैंक चौक के पास है। सचिन एक दिन पहले ही गांव से डेरा पर लौटा था। वह किसी काम से पैदल ही घर से निकला था। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- कार की चपेट में आने से नर्सिंग छात्र की मौत हादसे में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.