गया, अप्रैल 22 -- बाराचट्टी थाना क्षेत्र के जीटी रोड शो बाजार के समीप सड़क पार करने के दौरान कार की चपेट में आने से दो किशोरी घायल हो गई। घायलों की पहचान शर्मा गांव के रिया कुमारी और दहियार के गुंजा कुमारी के रूप में की गई। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार गुंजा और रिया सड़क पार कर रही थी। इस दौरान तेज गति से आ रही कार की चपेट में आ गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को इलाज के लिए बाराचट्टी अस्पताल लाया गया। अस्पताल के चिकित्सा कर्मियों ने बुरी तरह घायल दोनों किशोरियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...