मोतिहारी, मई 10 -- सुगौली। बस स्टैंड चौक पर रविवार की रात एक अनियंत्रित गाड़ी की चपेट में आने से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पास खड़े दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतक नगर के वार्ड छह के सिसवनिया टोला निवासी मंजूर अंसारी का पुत्र यूसुफ अंसारी (45) था। वही घायलों में मो उस्मान तथा मेराज शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फ्लाईओवर से आ रही जाइलो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकान के आगे खड़े लोगों को रौंद दिया। जिसके बाद गाड़ी कुछ दूर आगे जाकर रुक गई। गाड़ी को अनियंत्रित देख वहां अफरा तफरी की स्थिति बन गई। यह भी पढ़ें- पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत,दोस्त घायल थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। यह भी पढ़ें- पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत,दोस्त घा...