पलामू, मार्च 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला मनातू थाना क्षेत्र के पदमा गांव के अमवा टोली टोला में मंगलवार को दिन में अज्ञात कार चालक ने 8 वर्षीय स्कूली बच्चा सूरज कुमार को रौंदते हुए निकल भागा। बच्चा स्कूल से घर लौट रहा था। परिजनों ने तत्काल बच्चे को इलाज के लिए मेदिनीनगर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एमआरएमसीएच टीओपी ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद बुधवार को उसे परिजनों को सौंप दिया। शव लेकर घर लौट रहे परिजन व ग्रामीण बुधवार को दिन में 1:30 बजे से 3:30 बजे तक चालक को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए पदमा में रोड जाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीण व पुलिस में झड़प भी हुई है।जाम की सूचना पर मनातू थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर उपस्थित लोगों को समझने का प्रयास किया पर स्थानीय ग्रामीण उग्र होकर प...