कार की चपेट में आकर बाइक सवार महिला पुरुष की मौत
हापुड़, जून 30 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर सोमवार की सुबह को दर्दनाक हादसा हो गया। निजामपुर अंडरपास के ऊपर कार की चपेट में आकर एक महिला और पुरुष की मौत हो गई। बाइक सवार ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए ब्रजघाट जा रहे थे,तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। बताया गया कि बाइक 100 मीटर तक डिवाइडर से रगड़ते हुए गई थी। हादसे से मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। यह भी पढ़ें- हादसा: गंगा स्नान कर लौट रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत, पुत्र घायलहादसे का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.