कार की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत
हापुड़, जुलाई 24 -- हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बनखंडा के पास स्थित एक स्कूल के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति घायल हो गया। घायलो को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान महिला ने दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। अब मृतका के पति ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना हापुड़ देहात के मोहल्ला इंद्रलोक कालोनी निवासी विनय कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है । जिसमें बताया गया कि 14 जून को वह अपनी पत्नी मीनू शर्मा के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर से बुलंदशहर जनपद के बीबीनगर स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही वह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बनखंडा स्थित देवनंदनी नर्सिंग कालेज के पास पीछे से आ रही एक कार ने बाइक में जोरदार टक्कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.