मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- साहेबगंज, हिसं। नगर परिषद के रामपुर सितुआही चौक के समीप मंगलवार को कार की चपेट में आकर बाइक सवार पंकज कुमार (22) जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया। जख्मी युवक राजेपुर ओपी क्षेत्र के फुलवरिया निवासी हरदेव राम का पुत्र है। इस दुर्घटना में बाइक और कार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...