रामगढ़, जून 9 -- गोला, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ बोकारो मुख्य मार्ग पर तोयर हुप्पू स्थित जेएसईबी सब स्टेशन के पास रविवार की शाम तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर बाइक पर सवार एक सात वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं अन्य तीन गंभीर रुप से घायल हो गए। बताया जाता है कि गोला थाना क्षेत्र के महलीडीह गांव निवासी अमित मुंडा 20 वर्ष अपने बड़े भाई इंद्रजीत मुंडा का ससुराल बोकारो जिले के गोपो गांव गया हुआ था। वहां से अपने भाई के दोनों बच्चियों व सास को अपने हिरो स्पलेंडर बाइक पर बैठा कर घर लौट रहा था। इस क्रम में कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे अमित मुंडा सहित सनम कुमारी 07 वर्ष, मनन कुमारी 5 वर्ष व संजु देवी 45 वर्ष घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.