लखीमपुरखीरी, फरवरी 15 -- कोतवाली सदर के बुढ़नापुर में कार की चपेट में आकर तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है। शनिवार की सुबह कोतवाली सदर के मोहल्ला बेगम बाग निवासी बबलू सिंह ई रिक्शा पर बैठ कर गांव बुढ़नापुर किसी काम से गये थे। बुढ़नापुर गांव के पास वह ई रिक्शा से उतर रहे थे। तभी शारदानगर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार अनियंत्रित होकर फेरी करने जा रहे लखीमपुर शहर निवासी इम्तियाज व जुबेर की बाइक में जा भिड़ी। हादसे में बबलू सिंह, इम्तियाज व जुबेर तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। वहीं चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.