जौनपुर, फरवरी 23 -- बदलापुर (जौनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मिरशादपुर गांव स्थित वाराणसी-लखनऊ फोरलेन हाइवे पर (एक ईंट-भट्ठे के पास) सड़क पार करते समय कार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिहार प्रांत के नालंदा जिला चेलवा थाना क्षेत्र के साईंडीड गांव निवासी 50 वर्षीय श्रीमान मांझी पारस ईंट भट्टा पर काम करता था। रविवार की दोपहर सड़क पार करते समय सुल्तानपुर से वाराणसी की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोग उसे सीएचसी ले गये। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। उधर घटना के बाद पुलिस ने कार को बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.