फरीदाबाद, मई 17 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। सोहना रोड पर एक कार चालक द्वारा अचानक कार की खिड़की खोलने से बाइक सवार मां और बेटा इससे टकराकर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया है। राजीव कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी रवि ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह अपनी मां कौशल्या देवी को आंखों का इलाज कराने एनआईटी अस्पताल लेकर जा रहे थे। जब वह मोर्य उद्योग भारत पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो सामने चल रही कार चालक ने अचानक खिड़की खोल दी, जिससे उनकी बाइक टकरा गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनकी मां के पैर में गंभीर चोट आई। यह भी पढ़ें- सेंट्रल पार्क के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर उन्हें पहले बीके अस्पताल और बाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस प्रवक्...