गाज़ियाबाद, मई 24 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में कार का शीशा तोड़कर साढ़े तीन लाख रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संजयनगर सेक्टर-23 स्थित सूरजमल एनक्लेव निवासी दीपक वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह 20 मई को अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। रास्ते में मोहल्ले में रहने वाले विपुल चौधरी ने उनसे लिफ्ट मांगी। परिचित होने के कारण उन्होंने उसे अपनी कार में बैठा लिया। पीड़ित के मुताबिक कार में साढ़े तीन लाख रुपये रखे हुए थे। घर पहुंचने के बाद वह कार बाहर खड़ी कर घर के अंदर चले गए। आरोप है कि करीब आधे घंटे बाद विपुल चौधरी अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और कार का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद तीनों आरोपी कार में रखी नगदी निकालकर फरार हो गए। दीपक वर्मा का कहना है कि उन्होंने घटन...