नोएडा, मई 11 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप समेत अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 31 लैपटॉप, तीन लैपटॉप बैग, उपकरण, 14 हजार रुपये और फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद हुई। बदमाशों ने जिले के अलग-अलग हिस्सों में दस से अधिक वारदात बीते एक साल में की हैं। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि सोरखा क्षेत्र से रविवार को गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बिसरख थाना क्षेत्र के पतवाड़ी गांव निवासी लविश कुमार, अंकित यादव और सादुल्लापुर निवासी राजेंद्र वर्मा के रूप में हुई। तीनों आरोपी लंबे समय से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग इलाकों में वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देर रात चोरी की मोटरसाइकिल से निकल...