नोएडा, मार्च 18 -- नोएडा। सेक्टर-46 में बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और नगदी समेत अन्य सामान चुरा लिया। सेक्टर-39 थाने में दी शिकायत में प्रयागराज निवासी वैभव मिश्रा ने बताया कि वह सेक्टर-75 स्थित सोसाइटी में रहते हैं। वह सोमवार की रात दवा लेने सेक्टर-46 गए थे। उन्होंने अपनी कार मार्केट के पास खड़ी की और दवा लेने चले गए। जब वह लौटे तो कार का शीशा टूटा था। कार में रखा लैपटॉप, नगदी समेत अन्य सामान गायब था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...