नोएडा, मई 31 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की निराला एस्टेट सोसाइटी के समीप सड़क किनारे खड़ी कार की खिड़की का शीशा तोड़कर चोर लैपटॉप और जरूरी सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। निराला एस्टेट सोसाइटी निवासी ज्ञानेंद्र कुमार शर्माने पुलिस को बताया कि वह 19 मई को लगभग रात 9:15 बजे अपनी गाड़ी से सोसाइटी के समीप लगने वाले साप्ताहिक बाजार गए थे। उन्होंने अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की और सब्जी खरीदने चले गए। जब वह कुछ देर बाद वापस लौटे तो देखा कि गाड़ी की पिछली खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। यह भी पढ़ें- कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और सामान चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...