कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और कीमती सामान ले भागे
नोएडा, मई 19 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। फेज-3 थाने में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह जगन्नाथ मंदिर सेक्टर-121 में दर्शन करने आए थे। उन्होंने अपनी कार मंदिर के बाहर खड़ी की थी। अज्ञात बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा हुआ लैपटॉप, पर्स, चार्जर आदि सामान चोरी कर लिया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित सीआरसी सबलिम्स सोसाइटी निवासी अरुण सकुजा ने पुलिस को बताया कि वह 13 मई की रात करीब 8.30 बजे सेक्टर-121 स्थित जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने गए थे। उन्होंने अपनी कार मंदिर के बाहर पार्क की और मंदिर में दर्शन करने चले गए। इसी बीच बदमाशों ने उनकी कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा हुआ लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। बैग में बैंक की चेकबुक, दो हजार रुपये भी थे। उन्होंने इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल और उसके आसपा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.