लखनऊ, मई 7 -- लखनऊ,संवाददाता। बीकेटी पुलिस ने गुरुवार को दो शातिर चोरों को दबोच लिया। पुलिस को चोरों के पास से लाखों की नगदी, सोने-चांदी के जेवर और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने पकड़े गए चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।पुलिस ने बताया कि सोनू निषाद ग्राम रैथा बीकेटी निवासी है। उन्होंने बताया कि वह बीती 5 मई को अपने परिवार के साथ कार से बीकेटी बाजार शादी का सामान खरीदने आए थे। खरीदारी के दौरान उनकी कार में एक बैग में करीब साढ़े तीन लाख रुपये और सोने-चांदी के अभूषण रखे थे। यह भी पढ़ें- शिवम अलंकार ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार लौटकर जब वह कार के पास आए तो देखा कि उनकी कार का शीशा टूटा हुआ था। कार से चोरों ने रुपये भरा बैग पार कर दिया।यह देखकर पीड़ित परेशान हो गया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ...