नोएडा, अप्रैल 13 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ग्रेनो में एक अस्पताल के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर नगदी व जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। सेक्टर सिग्मा-3 निवासी रिंकू नागर ने बताया कि उनकी मां पिछले चार दिन से फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार की शाम वह अपनी मां को देखने अस्पताल गए थे। उन्होंने अपनी कार अस्पताल के गेट के पास खड़ी की थी। रात्रि करीब 8:30 बजे जब वह वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि कार की पीछे की खिड़की के शीशा टूटा हुआ था। कार में रखे करीब एक लाख रुपये, जरूरी कागजात, बैंक की पासबुक, प्रॉपर्टी के दस्तावेज चोरी कर लिए गए। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है। बीटा दो को कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अस्पताल में ...