गाज़ियाबाद, मई 25 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। कौशांबी थानाक्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोरों ने दो लैपटॉप और बैग चोरी कर लिया। नोएडा के सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन निवासी अभिषेक राज इंफोसिस कंपनी में कार्यरत हैं। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे उन्होंने अपनी कार आयकर भवन के पास खड़ी की थी। वह अपने साथी कर्मचारी बालकृष्णा चावलिया और अन्य सहयोगियों के साथ पास के एक होटल में खाने गए थे। कार की पिछली सीट पर कंपनी से मिले दो लैपटॉप और बैग रखे हुए थे। रात 10.30 बजे खाना खाकर लौटे तो देखा कि कार की बाईं तरफ का शीशा टूटा हुआ था। यह भी पढ़ें- कार का शीशा तोड़कर दो लैपटॉप चोरी कार के अंदर रखे दोनों लैपटॉप और बैग गायब थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए जांच शुरू कर दी है।

ह...