नोएडा, जुलाई 7 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर अल्फा-1 मेट्रो लाइन के नीचे खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर छह लाख रुपये से भरा बैग चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित भानु प्रताप चौधरी का अल्फा-1 कमर्शियल बेल्ट स्थित कृष्णा अपरा प्लाजा में कार्यालय है। उन्होंने बताया कि 25 जून को वह अपनी कार मेट्रो लाइन के नीचे सर्विस रोड पर खड़ी कर कार्यालय चले गए थे। शाम को लौटने पर कार की पिछली खिड़की का शीशा टूटा मिला और अंदर रखा बैग गायब था। बैग में छह लाख रुपये नकद रखे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्...